फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ पहुंचे डिप्टी सीएम, दर्शन-पूजन के बाद दलितों के साथ किया भोजन

Mon, 30 Apr 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की प्रतिमा के नतमस्तक हुए डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और समीक्षा बैठक से पहले बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सारनाथ पहुंचे। यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माला-फूल चढ़ाया।
विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम कुरु स्थित जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव के घर पहुंचे। एक दिन पूर्व रविंद्र के भतीजे की करेंट लगने से मौत हो गई थी। यहां से डिप्टी सीएम राजर्षि मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार के घर गए।

वहां दलितों के साथ भोजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस लौट आए। मंगलवार को डिप्टी सीएम बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने दिया भयमुक्त समाज
पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के बाद समाज भयमुक्त हुआ है। भू-माफिया और निजी स्कूलों पर अंकुश नहीं लगने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली पर कहा कि सत्ता से बेदखल कांग्रेस और गांधी परिवार में ही आक्रोश है, जनता में कोई आक्रोश नहीं है। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि वह पूरी तरह निष्प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

वर्षों से जमे लेखपाल, सचिव और सिपाही हटेंगे

सारनाथ में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
वर्षों से एक ही क्षेत्र और पटल पर जमे लेखपाल, सचिव, सिपाही समेत अन्य विभागीय कर्मी जल्द स्थानांतरित होंगे। सोमवार को यहां आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते हुए डिप्टी सीएम ने सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए खास तौर पर ताकीद की।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गंगा प्रदूषण इकाई की ओर से सीवरेज कार्य के लिए जगह-जगह खुदाई कराए जाने से सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। डिप्टी सीएम ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को निर्देश दिया कि सीवरेज कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं ताकि सड़कें शीघ्र दुरुस्त कराई जा सकें।

समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम ने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर और रिंग रोड फेज-1 को हर हाल में निर्धारित अवधि में पूरा कराने की ताकीद की। नरायनपुर से टेगरा मोड़ के बीच क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बाबतपुर-मंगारी के मध्य आरओबी के लिए प्रस्ताव मांगा।

डीएम को निर्देश दिया कि सभी नलकूपों का सत्यापन कराएं। खराब नलकूपों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। बैठक में विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह, विधायक रोहनियॉ सुरेंद्र नारायण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, सीडीओ गौरांग राठी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

न्यूक्लीयर गेज मशीन से मापेंगे गुणवत्ता
डिप्टी सीएम ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता मापने के लिए पीडब्ल्यूडी को न्यूक्लीयर गेज मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। डीएम को भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

निजी विद्यालयों के अधिक शुल्क लेने पर टीम गठित कर शासन के दिशा-निर्देश का पालन कराने को कहा। एनएच द्वारा बनाई जा रहीं टू अथवा फोर लेन सड़कों के पांच किमी क्षेत्र की ग्राम सभाओं को उससे जोड़े जाने का निर्देश दिया। जर्जर बिजली तारों की मरम्मत की ताकीद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें