फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के बाहर दबोचे गए छह चोर

Wed, 06 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ के बाहर से कैंट पुलिस ने सोमवार की रात छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नगदी समेत हजारों रुपये के चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस में आतंकी हमले के मद्देनजर पुलिस सोमवार को शहर में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर कैंट रतन सिंह यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि छह चोर चोरी का सामान किसी को बेचने की नियत से प्लेटफार्म नंबर नौ के बाहर रुके हुए हैं।
 पुलिस ने घेरेबंदी कर मंडुवाडीह के जलालीपट्टी निवासी रोहित पटेल, गौतम सोनकर, राजू सिंह, भुल्लनपुर निवासी रवि पटेल, मोनू और नाथूपुर निवासी कमल राजभर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटाप, सोने की चार अंगूठी, तीन चेन, 16 हजार रुपये, एक कट्टा और क ारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के अलावा पर्व कुमार सिंह, धीरेंद्र, विपुल, रामनिवास, उमेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें