फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी बीएचयू में बनी 2500 वर्गफीट की रंगोली: आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन, छात्रों ने शहीदों को किया याद

Sat, 02 Oct 2021 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों ने बनाई रंगोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्रों ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की याद में 2500 वर्ग फीट (50×50) रंगोली बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विद्यालय परिसर में बीएचयू डिजाइन इनोवेशन सेंटर, आकत्व आर्ट फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से 75 नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


केवी बीएचयू के कला शिक्षक चित्रकार कौशलेश कुमार ने बताया कि काशी विद्यापीठ, बीएचयू दृश्य कला संकाय, शिल्प महाविद्यालय लखनऊ आदि से जुड़े 20 कलाकारों के निर्देशन में 75नवोदित कलाकारों ने रंगोली बनाई। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत जीत की जीद शीर्षक से रंगोली बनाकर महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, महामना मदन मोहन मालवीय एवं लौह पुरुष सरदार, वल्लभ भाई पटेल के साथ देश भक्ति थीम एवं नारों को रंगोली के माध्यम से बनाया है।

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने युवा कलाकारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इस तरह के अभियान को जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी के उपायुक्त डी मणिवन्नन, सुनील विश्वकर्मा, डॉ. जगदीश पिल्लई, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, सलोनी बाधवा, एस प्रणाम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें