फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों का मोबाइल से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह में खड़े कांवरियों के वाहन से मंगलवार को मोबाइल से भरा बैग गायब हो गया। बैग में 14 कांवरियों के मोबाइल और 15 सौ रुपये नकदी थे। दिनभर इंतजार के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो नाराज कांवरियों ने मंडुवाडीह थाने के पास चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

कौलापुर गोपीगंज के तकरीबन 25 कांवरिया सोमवार को प्रयागराज से जल भर कर काशी पहुंचे। यहां जाम के चलते मंडुवाडीह पुलिस ने त्रिमुहानी पर वाहन खड़ा करा दिया। सभी कांवरिया विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। गाड़ी पर केवल जितेंद्र कुमार दूबे व गुलाबधर दूबे रुके थे। मंगलवार को भोर में लगभग 4 बजे दोनों उठकर के गाड़ी के बगल में लघुशंका के लिए गए। लघुशंका कर लौटते वक्त गाड़ी से कुछ दूरी पर दो औरतें दिखीं। दोनों गाड़ी के पास पहुंचे तो बैग गायब था। कांवरिया जयप्रकाश त्रिपाठी, जिला मिर्जापुर, रोहित शर्मा कौलापुर, नागेंद्र शर्मा कौवलापुर, संतोष कुमार यादव छतमी, संतोष मिश्रा कौवलापुर, नीरज शर्मा कौवलापुर, पवन कुमार मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, रोहित पांडेय, सुधीर पांडेय, अंकुश पांडेय, कमलाकर तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, त्रिनाथ विभव ने मंडुवाडीह थाने पर मोबाइल चोरी की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया।
देर शाम तक मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिलने पर कांवरिया आक्रोशित हो गए और चक्काजाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसीएम प्रथम बीडी वर्मा, सीओ भेलूपुर अनिल कुमार, सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी, रोहनिया थाना प्रभारी, भेलूपुर थानाप्रभारी व थाना प्रभारी मडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने कांवरियों को मनाने में जुट गए । पुलिस के आश्वासन पर बुधवार शाम तक मोबाइल देने की बात कहीं, तब जाकर कांवरिया शांत हुए लेकिन मोबाइल लेकर ही जाने की जिद पर बगल में सड़क पर ही बैठ गए। कांवरियों ने कहा कि जब तक मोबाइल नहीं मिलेगा हमलोग नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

बाइक के धक्के से कई कांवरिया घायल
रोहनिया। जगतपुर में बाइक सवार कांवरिया ने पैदल चल रहे कांवरियों को टक्कर मार दी। इससे महराजगंज औराई निवासी धर्मेंद्र, बरजी गोपीगंज निवासी राम उपाध्याय, सेमरा प्रयागराज निवासी सकई घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोहनिया में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें