फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी का कौटिल्य है कैथी का अक्षत, श्रीमद्भागवत गीता, 9 उपनिषद और पांच दर्शन हैं कंठस्थ

Mon, 15 Jun 2020 10:10 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी निवासी कक्षा छह का छात्र अक्षत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
प्रतिभा कभी उम्र की मोहताज नहीं होती है। वाराणसी के कैथी गांव के 11 वर्षीय अक्षत की प्रतिभा देखकर हर कोई दंग हैं। उसकी मेधा देखकर लोग उसे काशी का कौटिल्य कहने लगे हैं। अक्षत को श्रीमद्भागवत गीता, नौ उपनिषद और पांच दर्शन पूरी तरह से कंठस्थ हैं। अक्षत अब वेद तथा अष्टाध्यायी के सूत्रों को याद करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


जिस प्रकार गणन के अद्भुत ज्ञान के लिए गूगल ब्वाय कौटिल्य की ख्याति है उसी प्रकार जल्द ही काशी के अक्षत की भी वेद अध्ययन के क्षेत्र में विशेष पहचान होगी। अक्षत वर्तमान में योगगुरु स्वामी रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार में कक्षा छह का छात्र है। मार्च 2019 में उसका प्रवेश हुआ था। मात्र 14 महीने के अध्ययन में ही अक्षत ने अनेक ग्रंथों को कंठस्थ कर लिया।

उसकी यह प्रतिभा देखकर स्वामी रामदेव ने भी कहा था कि मात्र 19 घंटे में अक्षत ने पांच दर्शन कंठस्थ किए हैं जो एक विश्व कीर्तिमान है। अक्षता के पिता अरुण पांडेय गांव में ही जनसुविधा केंद्र चलाते हैं। माता साधना पांडेय गृहणी हैं। अक्षत का बड़ा भाई देव मिहिर पांडेय दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


अक्षत के दादा चिंता हरण पांडेय सेना में थे जो अब अवकाश प्राप्त हैं। अक्षत के पिता ने बताया कि बचपन से ही वह किसी भी पाठ को एक बार पढ़ लेता है तो उसे कंठस्थ हो जाता है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए घर वालों ने उसे अपने से दूर रखकर गुरुकुलम में शिक्षा के लिए भेजने का कठिन निर्णय लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें