फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टा के बाद इनामी हेमंत ने पुलिस को दिया गच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट में हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या और एक युवक की हत्या की तफ्तीश कर रही पुलिस एक हफ्ते में लगातार दूसरी बार गच्चा खा गई। वारदात के सूत्रधार माने जा रहे विवेक सिंह कट्टा के बाद शनिवार को 25 हजार के इनामी हेमंत सिंह ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण कर दिया। इस दौरान हेमंत को पकड़ने को लेकर दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं और क्राइम ब्रांच की टीम के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि कचहरी परिसर में पुलिस की एक न चली और अधिवक्ता हेमंत को अदालत में हाजिर कराने में सफल रहे। वहीं, हेमंत के समर्पण के बाद पुलिस इस वारदात में वांछित 25-25 हजार के अन्य तीन इनामी की तलाश में नए सिरे से जुटी है।
विज्ञापन

बीते 28 अगस्त को चौकाघाट स्थित कालीजी मंदिर के समीप कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान प्रिंस के एक दोस्त की हत्या का प्रयास भी किया गया था। वारदात के सूत्रधार माने जा रहे विवेक सिंह कट्टा ने बीते सोमवार को जौनपुर की अदालत में समर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने वारदात की साजिश रचने में शामिल होने के आरोप में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस बीच शनिवार को वारदात में वांछित 25 हजार के इनामी बड़ागांव थाना के सेमरी निवासी हेमंत सिंह ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी जब अपने अधिवक्ता अनुज यादव की चौकी पर अन्य अधिवक्ताओं के साथ जा रहा था, तभी क्राइम ब्रांच की टीम उसका पीछा करते हुए पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम हेमंत को अपने साथ ले जाने का प्रयास की तो अधिवक्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम कचहरी से वापस लौट गई। वहीं, अधिवक्ता अनुज यादव, विनीत सिंह और विकास सिंह ने हेमंत को अदालत में पेश किया। आरोपी के अधिवक्ता की अदालत में दलील थी कि उनके मुवक्किल को चौकाघाट हत्याकांड की कोई जानकारी नहीं है। उसे इस संबंध में कोई बयान भी नहीं देना है और न ही कोई बरामदगी करानी है। उधर, इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि जल्द ही विवेक और हेमंत का जेल में बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद अदालत की अनुमति से दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें