फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देहरादून में चमके काशी के कराटेबाज, स्वर्ण सहित 6 पदकों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में काशी के कराटेबाजों ने एक स्वर्ण सहित 6 पदकों पर कब्जा जमाया। देहरादून की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में काशी के आदर्श पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, काशी के खिलाड़ियों ने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल छह पदक अपने जिले के नाम किए। देहरादून के परेड ग्राउंड इंडोर स्टेडियम में छह दिन चली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता समाप्त हुई लेकिन इसमें वाराणसी के खिलाड़ियों का जलवा रहा। आदर्श के अलावा अवंतिका सिंह, दृष्टि चौबे, अनंत गुप्ता, स्निग्धा सिंह और आरुष देव वर्मा ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


समापन समारोह में राष्ट्रीय कराटे महासंघ के अध्यक्ष हांसी भारत शर्मा और उत्तर प्रदेश कराटे संघ के राज्य महासचिव जसपाल सिंह ने सभी पदक विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। जिला कराटे संघ वाराणसी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी, अमित उपाध्याय, अजित श्रीवास्तव ने रेफरी और गोलू सोनकर व मनीष बिंद ने राष्ट्रीय जज के रूप में सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें