फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंडर-20 हैंडबॉल में संत कबीर नगर ने तीन, मऊ ने दो और बनारस ने जीता एक मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय अंडर-20 (बालक) हैंडबॉल प्रतियोगिता में संत कबीर नगर ने तीन, मऊ ने दो और लखनऊ व बनारस ने एक-एक मैच जीता। पहले दिन मऊ ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद पर 14-0 से जीत दर्ज की, जिसमें प्रिंस ने चार गोल किए। वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर में चल रही प्रतियोगिता में गाजियाबाद ने संतकबीर नगर को 14-8 के अंतर से हराया। रोहित ने छह गोल किए। पांचवें मैच में मऊ ने प्रयागराज 17-15 से पटकनी दी।
विज्ञापन


विजेता टीम से अकेले अभिषेक ने सर्वाधिक छह गोल दागे। इसके बाद लखनऊ और गाजियाबाद के बीच खेले गए मैच में लखनऊ ने 21-15 से जीत हासिल की। इसमें शुभम ने सबसे ज्यादा आठ 8 गोल किए। संतकबीर नगर ने 12-05 से गोरखपुर को हराया। राज ने चार गोल मारे। वहीं, संत रविदास नगर ने 15-06 से गोरखपुर को हरा दिया। दूसरे दिन के पहले मुकाबले में संतकबीर नगर ने गाजियाबाद को 17-15 से हराया। निखिल और आयुष ने 6-6 गोल किए। वाराणसी ने 22-14 से प्रयागराज को हराया। अंकित और सूर्य प्रकाश ने 5-5 गोल किए। मुख्य अतिथि गाजीपुर के जिला जज संजय हरि शुक्ला रहे। इन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश खेल शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से कराया गया। इस दौरान प्रदेश हैंडबॉल संघ और अध्यक्ष अमित पांडेय, हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रखर शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें