फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में महामारी से निपटने के लिए काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ मंदिर ने भी अपना खजाना खोला

Mon, 26 Apr 2021 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संक्रमण से लड़ने के लिए पीड़ितों को अब बाबा दरबार से दवा की पोटली मिलेगी
मंडलायुक्त की पहल, सैंपल देते ही संदिग्ध मरीजों का शुरू हो जाएगा इलाज
काशी विश्वनाथ मंदिर ने जारी किया 5 हजार मरीजों की दवा पोटली के लिए बजट
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में महामारी से निपटने के लिए काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ मंदिर ने भी अपना खजाना खोल दिया है। संक्रमण से लड़ने के लिए पीड़ितों को अब बाबा दरबार से दवा की पोटली मिलेगी। मंडलायुक्त की इस पहल से सैंपल देते ही मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। पहले चरण में पांच हजार पोटली तैयार की गई है।

विज्ञापन


खासकर कम आय वर्ग के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। पोटली में पांच दिनों की दवा के साथ सलाह का नुस्खा भी शामिल किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर ने 5 हजार मरीजों की दवा पोटली के लिए बजट जारी कर दिया है। बता दें कि बाबा की रसोईं से कोरोना संक्रमितों के घर भोजन पहुंचाया जा रहा है। 

Trending Videos

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाबा की पोटली में ये हैं दवाएं
एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी एक कैप्सूल पांच दिन तक अथवा डॉक्सीसाइक्लीन 100 एमजी एक  कैप्सूल सुबह शाम पांच दिन।
एवरमेक्टिन 12 एमजी, रात में खाने के बाद तीन दिन
पैरासिटामोल  500 एमजी बुखार आने पर सामान्य रूप से एक दिन में तीन से ज्यादा नहीं।
जिंक टैबलेट 40 एमजी
विटामिन सी 500 एमजी दिन में तीन बार
 
विज्ञापन

सुझाव
- काढ़ा पीना, गरम पानी से गरारा करना एवं भाप लेना, दिन में कम से कम दो बार।
- हवादार कमरे में सोएं और पेट के बल आधे घंटे लेटकर धीमी एवं गहरी सांस लें। दिन में कम से कम तीन बार।

संक्रमितों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से दवा व नुस्खों की पोटली बांटी जाएगी। फिलहाल पांच हजार पोटली तैयार की गई है।-दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें