फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: सावन में बाबा विश्वनाथ की आरती और सुगम दर्शन के टिकट हुए महंगे, रुद्राभिषेक का भी बढ़ा शुल्क

Sat, 24 Jun 2023 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती का टिकट सावन में दो हजार का मिलेगा। वर्तमान में इसकी कीमत 500 रुपए है। अधिमास के कारण इस बार सावन दो माह का होगा और इसमें आठ सोमवार पड़ेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के आठ सोमवार पर भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन आम श्रद्धालुओं को होंगे। यह पहला मौका होगा जब भगवान शिव के आठ स्वरूपों के शिवभक्त दर्शन करेंगे। वहीं सावन में बाबा के भक्तों पर महंगाई की मार भी पड़ेगी। मंदिर प्रशासन ने आरती, दर्शन, अभिषेक और शृंगार का शुल्क बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Crime News: सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, पंखा-कूलर चलाकर सोए थे सभी, चोर ने खिड़की से...
काशी विश्वनाथ की मंगला आरती का टिकट सावन में दो हजार का मिलेगा। वर्तमान में इसकी कीमत पांच सौ रुपए है। अधिमास के कारण इस बार सावन दो माह का होगा और इसमें आठ सोमवार पड़ेंगे। इसी तरह एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 700, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 2100 रुपये, संन्यासी भोग के लिए 4500 रुपये शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सुगम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 750 रुपए और सावन के सोमवार को श्रृंगार के लिए 20 हजार रुपए खर्च करने होंगे।


रेट लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें