Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में राजस्थान से आया परिवार बुजुर्ग महिला के बिछड़ने पर परेशान दिखा। इस दौरान मंदिर न्यास की टीम ने उनकी मदद की।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए आए लोगों की सहायता के लिए मंदिर न्यास तैयार है। न्यास के अधिकारी व कार्मिक श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करने में पूरी निष्ठा से जुटे हैं। इसी क्रम में बुधवार को व्यवस्था का जायजा लेने निकले न्यास के अधिकारियों को राजस्थान के आनंदपुर से आया परिवार दर्शन के बाद उनसे बिछड़ी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को खोजने में परेशान दिखा।
विज्ञापन
मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर बुजुर्ग महिला को खोजने के लिए न्यास की टीम को लगाया। इसके बाद धाम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर महिला को ट्रेस किया। इसके बाद काफी खोजबीन कर दशाश्वमेध घाट से उन्हें खोजकर धाम में लाकर परिवार से मिलाया गया।
बिछड़ी बुजुर्ग महिला को अपने पास पाकर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस परिवार ने महादेव की कृपा से बुजुर्ग महिला के मिलने की बात कहते हुए न्यास के अधिकारियों का आभार जताया।