फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के पलट प्रवाह से काशी विश्वनाथ के खजाने को हो रहा नुकसान, रोज मंदिर न्यास को होती है इतनी आमदनी

Fri, 08 Feb 2019 10:13 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव की नगरी काशी में इन दिनों कुंभ का पलट प्रवाह चल रहा है। जिसमें कुंभ स्नान के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ(Kashi vishvanath) के दर्शन के लिए वाराणसी की तरफ रुख कर रहे है। भक्तों का बनारस में ऐसा हुजूम उमड़ पड़ा है कि प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आ रही है। इस सबके बीच काशी विश्वनाथ(Kashi vishvanath) के खजाने को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ(Kashi vishvanath) मंदिर में बाबा के सुगम दर्शन के लिए टिकट की व्यवस्था की गई है। इसमें मंगला आरती, स्पेशल दर्शन, रुद्राभिषेक के टिकट मिलते हैं, लेकिन इस समय भीड़ को देखते हुए मंगला आरती को छोड़कर अन्य कार्यक्रम के टिकट बंद कर दिए गए हैं। इससे मंदिर न्यास को प्रतिदिन करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

बाबा की मंगला आरती के लिए 530 रुपये, स्पेशल दर्शन के 300, रुद्राभिषेक में एक शास्त्री के लिए 330 रुपये सहित कई अन्य पूजा पाठ के टिकट मंदिर न्यास की ओर से काटा जाता है। इसके लिए तीन हेल्प डेस्क काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इन तीनों काउंटरों से मंदिर न्यास को कम से कम तीन लाख और भीड़ होने पर चार लाख तक की प्रतिदिन आय होती है, लेकिन मंगलवार को ज्यादा भीड़ होने के बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। 

प्रशासन व्यवस्था करता तो नहीं आती परेशानी

- फोटो : amar ujala
सुगम दर्शन बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन्हें हो रही है, जिन्होंने ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करा ली थी। अब उनके टिकट निरस्त कर मेसेज भेजे जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर प्रशासन व्यवस्था करता तो सुगम दर्शन कराए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चारों गेट से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है, प्रशासन को चाहिए कि वह तीन गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश दें, जबकि एक गेट सुगम दर्शन के लिए खुलवाए। 
विज्ञापन

पांच मार्च तक भीड़ रहने का अनुमान

- फोटो : amar ujala
चार मार्च को शिवरात्रि है, लिहाजा कुंभ के पलट प्रवाह से काशी में पांच से छह मार्च तक श्रद्धालुओं के भीड़ बनी रहने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें