फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर वीडियो वायरल प्रकरण में पुनरावृत्ति रोकने के लिए चाक-चौबंद होगी व्यवस्था

Sun, 12 Aug 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन में मोबाइल जैसी प्रतिबंधित सामग्रियों का उपयोग न हो, इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन बैठक कर रणनीति बनाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर आगमन के दौरान रेड जोन में की गई वीडियो रिकार्डिंग और उसे फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रहा है। इस संबंध में तकनीकी जानकारों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने‘अमर उजाला’से शनिवार को कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। इस संबंध में पूर्व में जो भी चूक हुई हैं वो आगे न हों, इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

अब इस संबंध में चूक हुई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने में देर नहीं की जाएगी। मंदिर की सुरक्षा और संवेदनशीलता के संबंध में आम आदमी से लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और वीआईपी को भी गंभीरता बरतनी होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीते छह अगस्त को फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो संबंधी प्रकरण की जांच एसपी सुरक्षा के साथ ही साइबर सेल भी कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें

गेट पर तैनात जवान - फोटो : file photo
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रेडजोन की वीडियो वायरल होने के मामले में न्यास परिषद के अध्यक्ष ने भी शनिवार को मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने एसपी सुरक्षा ज्ञानवापी से मंदिर परिसर में मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने के बाबत चर्चा की।

न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा सर्वोपरि है और इससे किसी भी तरह का खिलवाड़ ठीक नहीं है। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। शनिवार को न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया। सावन में सुविधाओं की पड़ताल के साथ ही उन्होंने रेडजोन के वायरल हुए वीडियो और फोटो मामले में एसपी सुरक्षा से विचार विमर्श किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मोबाइल का दुरुपयोग रोकने के लिए उपाय पर विचार किया जा रहा है। सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने कहा कि वह अब नियमित रूप से मंदिर कार्यालय में सुबह 10 से दो बजे तक बैठेंगे और सुविधाओं का जायजा लेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें