फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक, रेड जोन का वीडियो फेसबुक पर वायरल

Wed, 08 Aug 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : file photo
विज्ञापन
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन का एक वीडियो फेसबुक पर काशी विकास समिति नामक कम्युनिटी पेज से पोस्ट कर वायरल कर दिया गया है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने इसे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में गोपनीयता के लिहाज से गंभीर चूक करार दिया है। आला अधिकारियों ने इसके जिम्मेदारों की शिनाख्त के लिए जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच अगस्त की रात करीब नौ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। छह अगस्त की रात 11:18 बजे काशी विकास समिति नाम की संस्था के कम्युनिटी पेज पर मुख्यमंत्री के रेड जोन में प्रवेश करने के समय का 13 सेकेंड का वीडियो वायरल कर दिया गया। फेसबुक पर काशी विकास समिति का कम्युनिटी पेज 10 मई को बनाया गया है।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले के साथ प्रवेश करने वाले कुछ लोगों ने इसी दौरान रेड जोन में रिकार्डिंग कर ली। मुख्यमंत्री को तो इसकी जानकारी नहीं ही होगी, प्रशासनिक अधिकारी भी इससे अनभिज्ञ रहे। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह की तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध कराने की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई है। मगर इसकी आड़ में रेड जोन के रास्ते या अन्य स्थानों का वीडियो किसी निजी व्यक्ति, समूह या संस्था द्वारा सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा और खुफिया एजेसियों के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों ने इस चूक पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ये है रेड जोन

गेट पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर का रेड जोन वह विशिष्ट क्षेत्र है, जो सीआरपीएफ, सशस्त्र पुलिस बल और खुफिया इकाइयों की निगरानी में रहता है। पूजा पाठ की सामग्री के अलावा यहां किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य सामान ले जाना प्रतिबंधित है। आम आदमी यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं कर सकते हैं।


एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने कहा कि  मंदिर के रेड जोन का वीडियो पोस्ट करना पूरी तरह से गलत ही नहीं, गंभीर मसला है। प्रकरण की जांच करा कर रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल  ने कहा कि  काशी विकास समिति कहां की संस्था है, क्या करती है, इसकी जानकारी नहीं है। रेड जोन का वीडियो वायरल होने की जांच पुलिस से कराएंगे। 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि   मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ की गई है। रेड जोन का वीडियो सार्वजनिक पर न्यास परिषद की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। 

 काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ  विशाल सिंह ने कहा कि रेड जोन का वीडियो वायरल किया जाना गलत है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से कहा जाएगा कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें