मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि माघ मेले के मद्देनजर भक्तों बढ़े हैं। हर दिन 2 से ढाई लाख भक्त दर्शन और पूजन कर रहे हैं और आगे ये संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं मकर संक्रांति के मद्देनजर भक्तों की संख्या ज्यादा हो सकती है। मंदिर में भक्तों को सावन के सोमवार के ही तर्ज पर शुरू से अंत तक बैरिकेडिंग से ही गुजारकर दर्शन करवाया जाएगा।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल पर अब तक करीब 20 लाख भक्तों ने दर्शन-पूजन कर लिया है। माघ मेले के चलते भक्तों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब मकर सक्रांति के स्नान और माघ मेले के पलट प्रवाह के चलते पर भक्तों की संख्या रोजाना तीन लाख के पार हो सकती है। वहीं अब भी 14 और 15 जनवरी को विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग जारी है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा के अनुसार इस बार पूर्णमासी के पिछले स्नान में भक्तों का आंकड़ा तीन लाख के पार चला गया था। ऐसे में इस बार भी भक्तों का आंकड़ा ऐसा ही कुछ होने वाला है। इस बार मंदिर में डायनामिक प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। इसमें हर घंटे भक्तों की संख्या को देखते हुए विशेष दर्शन कराया जा सकता है। हालांकि भक्तों की आगामी संख्या के बाद उसी समय फैसला लिया जाएगा।