फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर: सात घंटे पहले बुक हो सकेंगे मंगला आरती के टिकट, शुरू हुई निरस्त टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

Sun, 04 Aug 2024 11:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सावन में बाबा विश्वनाथ धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन- पूजन के लिए आ रहे हैं। ऐसे में अब मंदिर प्रशासन ने कैंसिल होने वाले मंगला आरती के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अब सात घंटे पहले मंगला आरती के टिकट बुक हो सकेंगे। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के कैंसिल टिकट 7 घंटे पहले ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने रोजाना टिकटों की शार्ट लिस्टिंग शुरू की है। इसमें से मंगला आरती में शामिल नहीं होने वाले श्रद्धालुओं के कैंसिल टिकट का डाटा एकत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन


कैंसिल होने वाले टिकटों को एक दिन पहले मंदिर की वेबसाइट पर बुकिंग के लिए ऑनलाइन किया जाएगा। मंगला आरती के टिकट के लिए मंदिर की वेबसाइट पर बुकिंग शाम को सात बजे से आठ बजे के बीच में खोली जाएगी। पूरे सावन भर इस व्यवस्था का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे।

मंदिर की वेबसाइट से मंगला आरती के टिकट को 500 रुपये में बुक किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना 70 टिकटों का स्लॉट निर्धारित किया गया है। 31 अगस्त तक मंगला आरती के टिकटों का स्लॉट पूरी तरह फुल है।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सावन के महीने में मंगला आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। आरती शुरू होने के सात घंटे पहले श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट या एप से मंगला आरती के लिए टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें