फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दिखेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, निहार सकेंगे काशी की झलक, जानें क्या तैयारी कर रहा वीडीए

Sat, 24 Jul 2021 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण एयरपोर्ट के सामने फ्लाईओवर पर काशी की झलक पेंटिंग के जरिए दिखाने की तैयारी में जुट गया है। एनएचएआई से एनओसी मिली चुकी है। अब एयरपोर्ट से निकलते ही काशी की विरासत से जुड़ी जानकारियां आपको दिखा करेंगीं।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : AAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए विकास प्राधिकरण एयरपोर्ट से ही उन्हें काशी की झलक दिखाने की तैयारी में है। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सामने प्राचीन शहर काशी की विरासत से जुड़ी ढेर सारी जानकारियां चित्रकारी के माध्यम से दिखेंगी। एनएचएआई की एनओसी जारी होने के बाद विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे पर एयरपोर्ट रोड को संवारने का सुझाव दिया था। विकास प्राधिकरण की 31 मई को हुई बोर्ड बैठक में एयरपोर्ट से बाहर आते ही नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर को काशी की झलक के अनुरूप तैयार करने का निर्णय लिया गया था।

इस प्रस्ताव को अवस्थापना निधि से कराने का फैसला लेते हुए इसके लिए धनराशि आवंटित कराई गई। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि एयरपोर्ट के सामने एनएच-56 पर बने फ्लाईओवर पर विभिन्न तरह की चित्रकारी व भित्ती चित्र बनाकर काशी के गौरव को दर्शाया जाएगा। यहां श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक व कलात्मक विरासत को चित्रकारी के जरिए साझा किया जाएगा, जिससे पर्यटकों व लोगों को काशी की सांस्कृतिक, धार्मिक विरासत का एहसास हो सके। एनएचएआई ने यहां काम करने की परमिशन दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अवैध निर्माणों पर सील की कार्रवाई
वाराणसी। वीडीए की सख्ती के बाद अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुगलसराय वार्ड में दो अवैध निर्माणों पर सील की कार्रवाई की गई। जोनल चंद्रभान दीक्षित व जेई अनिल सिंहल की मौजूदगी में हाईवे से सटे गोधना गांव में चंदौली के अलीनगर पुलिस की मदद से प्रवीण कुमार और रमेश कुमार के अवैध निर्माण को सील करके पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें