फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा काशी विश्वनाथ का सुगम दर्शन हुआ महंगा, अब मंगला आरती के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

Sat, 02 Mar 2019 09:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बाबा आरती की फाइल फोटो
विज्ञापन
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अब सुगम दर्शन के टिकट को सीधे 200 रुपये महंगा कर दिया। ऐसे में 300 की जगह प्रति श्रद्धालु 500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह फैसला शुक्रवार को गोपनीय रूप से हुई न्यास की बैठक में लिया गया। वहीं मंगला आरती को भी 200 की जगह 500 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब बाबा का दर्शन भी सस्ता नहीं रह गया है। वहीं करोड़ों की आमदनी के बाद भी सुविधाओं में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। मंदिर न्यास की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें न्यास की ओर से बताया गया कि फरवरी माह में टिकट की व्यवस्था से डेढ़ करोड़ रुपये की आय हुई है।

इस पर न्यास ने सुविधा बढ़ाने की बजाय फिर आमदनी के चक्कर में टिकट के ही दाम बढ़ा दिए। मंदिर न्यास ने पहले जहां 300 रुपये में सुगम दर्शन और 300 रुपये में ही मंगला आरती का टिकट ले रहे थे। उसको सीधे दो सौ रुपये बढ़ाया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। बैठक की अध्यक्षता आचार्य अशोक द्विवेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें