फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का एसी फेल, छह घंटे तक बेहाल रहे 72 यात्री

Mon, 10 Jun 2024 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रेलवे की ओर से अपने यात्रियों की सुविधा के लिए जहां नई- नई योजनाएं लागू की जा रही हैं, वहीं कुछ कारणों से ट्रेन यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में भीषण गर्मी के बीच श्रीकाशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बी-8 कोच का एसी खराब होने से यात्रियों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बी-8 कोच का एसी रविवार को फेल हो गया। इससे कोच के 72 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बनारस स्टेशन से रवाना होते समय ही एसी ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद लखनऊ तक साढ़े छह घंटे की यात्रा में लोग गर्मी की मार सहते हुए गए। उधर, वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस में वॉश बेसिन चोक होने और वॉशरूम में गंदगी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री सोनू का आरोप रहा कि एसी फेल होने से यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। रनिंग स्टाफ और कोच अटेंडेंट से शिकायत के बाद भी कोई उपाय नहीं हुआ। वाराणसी सिटी-छपरा स्पेशल में सवार यात्री संदीप गुप्ता ने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम को एक्स पर मेंशन करते हुए कोच के अंदर का वीडियो साझा किया। पोस्ट में लिखा कि ट्रेन में गंदगी से सफर करना मुश्किल हो गया है। ज्यादातर वॉशरूम से टोंटी गायव है। वहीं, ट्रेन चलने पर ही पंखा चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें