मुमुक्षु भवन में रहने वालों के लिए निर्धारित कंपनी जल्द ही व्यवस्थाओं और दाखिले के बारे में श्री काशी विश्वनाथ धाम की वेबसाइट पर जानकारी ऑनलाइन करेगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मुमुक्षु भवन, कैफेटेरिया, टीएफसी और इंपोरियम का अलाटमेंट हो चुका है।
मुमुक्षु भवन में कंपनी अपने हिसाब से कुछ कार्य करा रही है। सावन के मध्य तक इसका कार्य पूरा होने के बाद संचालन की कार्ययोजना को सार्वजनिक किया जाएगा। संभावना है कि सावन के बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में गंगा के छोर पर बने दो मंजिला भवन मुमुक्षु भवन को 1161 वर्ग मीटर पर निर्मित किया गया है। इसमें मोक्ष की कामना से 40 बुजुर्गों के रहने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए मेडिकल बेड लगाए गए हैं और परिसर में ही चिकित्सक की भी व्यवस्था होगी। बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच हो सकेगी