फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अति दुर्लभ प्राचीन शिव मंदिरों को देख आश्चर्य में पड़ गए केंद्रीय मंत्री....

Mon, 06 Jan 2020 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार की दोपहर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कॉरिडोर क्षेत्र में गए जहां श्री काशी विश्वनाथ धाम के तहत चल रहे कार्यों को देखा।

विज्ञापन


उन्होंने घरों के अंदर से निकले दुर्लभ प्राचीन मंदिरों को देखकर आश्चर्य जताया और कहा कि यह बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही संभव हो पाया है। अब यह परिसर एक भव्य आकार लेगा।  उन्होंने चल रहे कार्यों की जानकारी भी अधिकारियों से ली।

उन्होंने मंदिरों की संख्या और उनकी प्राचीनता के बारे में भी पूछा। मंत्री ने कहा कि जब यह परिसर बन जाएगा और मंदिरों का जीर्णोद्धार हो जाएगा तब परिसर विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। इसके पूर्व पेट्रोलियम मंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। मंदिर के महंत नवीन गिरि ने विधि-विधान से बाबा का पूजन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें