फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: बाबा दरबार में अब पर्ची की जगह कार्ड से सुगम दर्शन, सटीक जानकारी के साथ होंगे ये फायदे

Mon, 29 May 2023 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बदलते समय के साथ जमाना भी हाईटेक हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में अब बाबा के सुगम दर्शन करने के लिए पर्ची की जगह आरएफआईडी कार्ड दिया जाएगा। आरएफआईडी कार्ड का प्रयोग सफल रहा तो इसे दैनिक दर्शनार्थियों पर भी लागू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन और आसान होगा। 15 जून से श्रद्धालुओं को पर्ची की जगह रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड दिया जाएगा। इससे श्रद्धालु मंदिर प्रशासन की निगरानी में रहेंगे। कार्ड एक्टिवेट होने के बाद गेट नंबर चार से मंदिर परिसर तक जाने में तीन जगह जांच की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


इसके बाद परिसर में मौजूद मंदिर प्रशासन की टीम सुगम दर्शन कराएगी। जो श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कराएंगे, उन्हें भी मंदिर के हेल्प डेस्क से कार्ड प्राप्त करना होगा। वर्तमान में कागज पर प्रिंट और मंदिर प्रशासन की मुहर के साथ बारकोड वाली पर्ची दी जाती है। इसे 15 जून से बंद कर दिया जाएगा।

15 जून से आरएफआईडी कार्ड जारी करने की तैयारी

आरएफआईडी कार्ड का प्रयोग सफल रहा तो इसे दैनिक दर्शनार्थियों पर भी लागू किया जा सकता है। सुगम दर्शन वाले श्रद्धालुओं का कार्ड जारी होने के दो घंटे तक सक्रिय रहेगा।  मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि सुगम दर्शन के लिए 15 जून से आरएफआईडी कार्ड जारी करने की तैयारी है। यह प्रयोग सफल रहा तो दूसरे चरण में मंदिर के कर्मचारियों, धाम परिसर में बने गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों व दुकानदारों के कार्ड जारी किए जाएंगे। 
ये भी पढ़ें: मानसून की दस्तक से पहले हट जाएगी टेंट सिटी, देव दीपावली से पहले फिर बसेगी, इस बार क्षमता भी बढ़ेगी

विज्ञापन

दर्शनार्थियों की सटीक जानकारी मिलेगी

कार्ड के जरिये सटीक जानकारी मिलेगी। पता चलेगा कि किस समय कितने श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन किए हैं। इसकी मदद से सुगम दर्शनार्थियों की संख्या भी नियंत्रित रखी जा सकेगी। आरएफआईडी कार्ड मंदिर के हेल्प डेस्क से जारी किया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। दर्शन-पूजन के बाद इस कार्ड को मंदिर प्रशासन को वापस करना होगा।

जी-20 में उपयोग, फिर मंदिर में लागू होगी व्यवस्था

काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 11 से 13 जून तक जी-20 देशों का सम्मेलन होगा। इसमें विकास मंत्री हिस्सा लेंगे। सब दर्शन-पूजन करने श्री काशी विश्ववनाथ धाम भी जाएंगे। इससे पहले ही पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने आरएफआईडी कार्ड जनरेट करने वाली मशीन मंगवाई है। इसी मशीन से काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए जारी होने कार्ड में किया जाएगा। इसके लिए मंदिर के मुख्य द्वार और मंदिर परिसर में कार्ड रीडर भी स्थापित किए जाएंगे। इसकी मदद से कार्ड से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकेंगी।

समय और समाप्ति की तिथि दर्ज रहेगी

काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला
कार्ड में दर्शन पूजन का समय व उसकी समाप्ति की तिथि भी अंकित रहेगी। समय बीतने के बाद कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम में बने गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों और दुकानदारों को प्रत्येक तीन दिन में इसे फिर से सक्रिय कराना होगा। यह कार्ड चिपयुक्त है, जिसे सर्वर के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसरी में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कार्ड में श्रद्धालु की फोटो के साथ पूरी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन

सुगम दर्शन की पर्ची में पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा

पिछले दिनों कैंट स्टेशन से जारी हुई सुगम दर्शन की पर्ची को मंदिर के एक संविदा कर्मचारी ने स्कैन करके फर्जी पर्ची बना ली थी। शिकायत के बाद हुई जांच में इसका खुलासा हुआ था और मंदिर प्रशासन की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें