फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: मंदिर लोकार्पण के बाद से 15 .6 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन, 6 साल में 10 गुना बढ़े श्रद्धालु

Fri, 03 May 2024 11:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: तीर्थ यात्रियों को मंदिर में दर्शन की सुगमता, सुरक्षा और कई तरह की सुविधा उपलब्ध होने लगी है। शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छी कनेक्टिविटी ने भी काशी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने में काफी मदद की है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर वाहिनी मां गंगा के किनारे श्री काशी विश्वनाथ धाम का विकास, विस्तार और सुंदरीकरण होने के बाद बाबा के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना की वृद्धि हुई है। 2017 से 2023 तक तीर्थयात्रियों की संख्या औसतन 10 गुना बढ़ी है। बाबा के दरबार में 2019 से 2023 तक विदेशी तीर्थ यात्रियों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक 15.6 करोड़ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 से 30 अप्रैल 2024 तक 15.6 करोड़ भक्तों ने बाबा के चौखट पर पहुंचकर दर्शन किए हैं। जीर्णोद्धार के पहले विश्वनाथ धाम में पूरे वर्ष के अंदर 30 से 40 लाख दर्शनार्थी आते थे और धाम में सुविधाओं के विस्तार के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। 
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर लगभग तीन हजार वर्गफीट से बढ़कर लगभग पांच लाख वर्गफीट में परिवर्तित हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें