फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: मंदिर में पसीना बहाने वाले मजदूर भी होंगे विशेष मेहमान, पीएम मोदी संग खिंचवाएंगे फोटो

Sun, 12 Dec 2021 12:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का काम पूरा हो गया। गंगा से शिव का एकाकार करा रहे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों की कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के 13 दिसंबर को लोकार्पण कार्यक्रम में धाम के निर्माण में पसीना बहाने वाले मजदूर भी विशेष मेहमान होंगे। इस कार्य में लगे करीब 2300 मजदूरों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटोग्राफी कराएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से यह कार्यक्रम फाइनल होने के बाद अब मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम में 27 मंदिरों को विग्रह सहित स्थापित किया गया है। मंदिर को बड़े ही भव्य और आकर्षक तरीके से बनाया गया है। करीब दो साल में बनकर तैयार इस मंदिर के निर्माण में अलग अलग राज्यों के कुल 2300 मजदूरों ने काम किया।

देशभर से आ रहे वीवीआईपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां उदघाटन के लिए आ रहे हैं और देश भर से वीवीआईपी को आमंत्रित किया गया है। मंदिर निर्माण में काम करने वाले मजदूरों को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में ही 2300 मजदूरों को एक जगह बिठाकर प्रधानमंत्री उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे। 
विज्ञापन

पढ़ेंः लोकार्पण कल: बाबा के हवाले हुआ धाम, दुनिया भजेगी विश्वनाथ का नाम, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Trending Videos

33 महीनों से चल रहे धाम के प्रथम चरण का काम पूरा

काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम अब पूरी तरह से बाबा विश्वनाथ के हवाले हो गया है। 33 महीनों से चल रहे धाम के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया। कार्यदायी संस्था ने बाबा के नूतन धाम को मंदिर प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया। देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री गंगा गेट से प्रवेश करेंगे और बाबा विश्वनाथ का पूजन और धाम का लोकार्पण करने के बाद मल्टी परपज हॉल, बनारस गैलरी और मुमुक्षु भवन भी देखेंगे।

गंगा व्यू गैलरी से पीएम पूरे धाम का जायजा भी लेंगे। शनिवार की देर रात तक लोकार्पण के पहले धाम को पूर्ण करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। धाम की सजावट के अलावा पहले चरण में स्वीकृत दो भवनों सिक्योरिटी आफिस व नीलकंठ पैवेलियन को छोड़ दें तो लगभग सारे भवन पूरे हो चुके हैैं। इनमें मंदिर चौक व इसकी व्यू गैलरी, बनारस गैलरी, मल्टीपरपज हाल व मुमुक्षु भवन शामिल हैं। निर्माण कंपनी का पूरा जोर अब इन्हें चमकाने पर है। 
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: इन तस्वीरों को देख आप बोल पड़ेंगे- अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... देखिए यहां की रौनक
विज्ञापन

गंगा घाट से धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी

काशी विश्वनाथ धाम शनिवार को 33 महीने मशीनों का शोर थमने के साथ ही शांत वातावरण में फूलों से महकने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मां गंगा को साक्षी मानकर 54 हजार वर्गमीटर में बनकर तैयार काशी विश्वनाथ धाम को विश्व को समर्पित करेंगे। करीब 11 बजे पीएम राजघाट से क्रूज पर सवार होकर मां गंगा का स्मरण करते हुए ललिता घाट पहुंचेंगे और मंदिर मणिमाला पर शीश नवाते हुए गर्भगृह में यजमान बनेंगे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदीः गंगा की लहरों पर प्रधानमंत्री के लिए बनी वीवीआईपी लेन, चार क्रूज को किया गया रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें