श्रीकाशी विश्वनाथ धाम अब पूरी तरह से बाबा विश्वनाथ के हवाले हो गया है। 33 महीनों से चल रहे धाम के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया। कार्यदायी संस्था ने बाबा के नूतन धाम को मंदिर प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया। देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री गंगा गेट से प्रवेश करेंगे और बाबा विश्वनाथ का पूजन और धाम का लोकार्पण करने के बाद मल्टी परपज हॉल, बनारस गैलरी और मुमुक्षु भवन भी देखेंगे।
गंगा व्यू गैलरी से पीएम पूरे धाम का जायजा भी लेंगे। शनिवार की देर रात तक लोकार्पण के पहले धाम को पूर्ण करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। धाम की सजावट के अलावा पहले चरण में स्वीकृत दो भवनों सिक्योरिटी आफिस व नीलकंठ पैवेलियन को छोड़ दें तो लगभग सारे भवन पूरे हो चुके हैैं। इनमें मंदिर चौक व इसकी व्यू गैलरी, बनारस गैलरी, मल्टीपरपज हाल व मुमुक्षु भवन शामिल हैं। निर्माण कंपनी का पूरा जोर अब इन्हें चमकाने पर है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: इन तस्वीरों को देख आप बोल पड़ेंगे- अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... देखिए यहां की रौनक