700 करोड़ से लहरतारा से मोहन सराय और चांदपुर से अकेलवा तक फोरलेन सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण 23 दिसंबर को करेंगे। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 23 दिसंबर तक तीन बार काशी विश्वनाथ धाम से रूबरू होंगे।
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 13 दिसंबर को महादेव का भव्य दरबार भक्तों को समर्पित करने के बाद 23 दिसंबर को किसानों से संवाद के लिए दोबारा काशी आएंगे। इससे पहले 17 दिसंबर को महापौर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
पढ़ेंः दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान: देशभर के 247 महापौर बनारस में करेंगे रोड शो, सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बुधवार को शहर में चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें राजघाट से रविदास घाट तक साफ-सफाई, कूड़े के नियमित उठान के साथ ही घाटों के किनारे मलबा हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा राजघाट भैंसासुर घाट पर सीढ़ियों की धुलाई का भी निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त ने घाटों पर लगे लाइटों को चेक कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दिशा में लाइटें किसी घाटों पर बंद नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को अवैध बैनर पोस्टर को हटाने का निर्देश दिया।