धाम में संबोधति करते पीएम मोदी।
- फोटो : twitter @BJP
मंगलवार सुबह नाश्ते में बनारसी कचौड़ी, जलेबी, ढोकला, सैंडविच, टोस्ट, अदरक इलायची की चाय और कुछ मिठाइयां और पीने के लिए गुनगुना पानी देने की व्यवस्था की गई है। इसमें उनके व्रत रहने या अन्य कारणों से बदलाव किया जा सकता है।
कमरा नंबर 13 है रिजर्व
प्रधानमंत्री मोदी 2014 में चुनाव जीतने के बाद जब भी वाराणसी में प्रवास किया है तो बनारस रेल कारखाना के गेस्ट हाउस को ही रात्रि विश्राम के लिए चुना है। इस वीआईपी गेस्ट हाउस का कमरा नंबर 13 प्रधानमंत्री मोदी के लिए हमेशा रिजर्व रहता है। इस बार भी इसी कमरे में पीएम मोदी रुकेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
तस्वीरों में भव्यता: गले में रुद्राक्ष और हाथ में गंगाजल, देखिए भोले की भक्ति में डूबे पीएम मोदी का अंदाज
14 दिसंबर सुबह साढ़े नौ बजे भाजपा संगठन के काशी वाराणसी महानगर व जिला पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी बैठक करेंगे। बरेका प्रशासनिक भवन में 10 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन चार घंटे तक चलेगा।
इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के कार्यों और योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे। बैठक में उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।