फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोरः नौ माह में 200 भवनों की रजिस्ट्री, अब भी इतने हैं बाकी

Thu, 13 Dec 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए खरीदे जा रहे भवनों की संख्या बुधवार को 200 हो गई। अब प्रशासन बचे 96 भवनों को खरीदने की कवायद में लग गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस माह के अंत तक इन 96 भवनों को भी अधिग्रहित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहमति दी थी। अप्रैल से कॉरिडोर का काम पूरी तरह से शुरू हुआ। नगर निगम के सर्वे के अनुसार, कॉरिडोर में कुल 296 निजी संपत्ति, सेवईत, मंदिर और ट्रस्ट की संपत्तियां मिली हैं। इन संपत्तियों को खरीदने का कार्य चल रहा है।

नौ माह में मंदिर प्रशासन ने 296 में से 200 संपत्तियों की रजिस्ट्री करा ली है। 200वीं रजिस्ट्री बुधवार को हुई। अब बची 96 संपत्तियों को खरीदने में मंदिर प्रशासन जुट गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस रजिस्ट्री का काम भी दिसंबर तक हर हाल में पूरा करना है।
विज्ञापन


उधर, मंदिर कॉरिडोर के लिए खरीदे जा रहे भवनों को तोड़ने का काम भी चल रहा है। इस समय करीब डेढ़ सौ भवनों को तोड़ा जा रहा है। 50 से अधिक भवन जमींदोज हो चुके हैं। खरीदे गए भवनों को तोड़कर रात में ही मलबा हटाने के लिए 3,000 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। खच्चर गलियों से मलबा निकालकर सड़क तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

मंदिर कॉरिडोर एक नजर में

- 25 हजार वर्ग मीटर में रहेगा कॉरिडोर
- 296 भवनों को खरीदना है
- 227 निजी संपत्तियां हैं
- 200 की हो चुकी रजिस्ट्री
- 31 सेवईत के भवन
- 11 का हुआ राजीनामा
- 13 मंदिरों का होना है अधिग्रहण
- 5 परिसंपत्तियां नगर निगम की
- 21 परिसंपत्तियां ट्रस्टों की हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें