फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद से मुक्त कर सकती है ललित कला : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आज के परिवेश में मनुष्य को ललित कलाओं से जुड़ना होगा, क्योंकि ललित कला ही है जो व्यक्ति को अवसाद से मुक्त कर सकती है। वह रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर के ललित कला विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने ललित कला आशा एवं चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। हिमाचल यूनिवर्सिटी के प्रो. हिम चटर्जी ने बताया कि 23 अप्रैल को यूनेस्को मीटिंग में नेशनल इमरजेंसी फंड फार कल्चर की पहल की गई और प्रश्न भी उठाया कि शायद भारत सरकार का सांस्कृतिक मंत्रालय भी इस प्रकार की कोई योजना कलाकारों के लिए लाए।
आईटीएम विश्वविद्यालय के जयंत सिंह तोमर, डॉ. शकुंतला मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. अवधेश मिश्रा, इग्नू के डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. सुष्मिता नंदी एवं अनूप रतन ने संबोधित किया। आयोजन सचिव सुमित घोष, डॉ. नंदू सिंह ने आभार व्यक्त किया। डॉ. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि वेबिनार में 750 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें एनटीपीसी परिसर के प्रशांत विश्वकर्मा, मुख्य परिसर से डॉ. शत्रुघभन प्रसाद, गंगापुर परिसर डॉ. अर्चना पांडेय व गौरव दुबे ने योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें