फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला छात्रनेता ने लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की महिला छात्रनेता ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सिगरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र गुट आमने सामने आ गए। इस दौरान महिला छात्रनेता ने एक छात्र नेता पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला सिगरा थाने तक आ पहुंचा। दोनों तरफ से इस मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तहरीर ले ली गई है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, चीफ प्राक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, छात्रसंघ चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने के लिए छात्रनेताओं ने इस तरह की हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें