फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ काउंसलिंग में छात्रों ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक, स्नातकोत्तर की काउंसलिंग में छात्रों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को काउंसलिंग के दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान काउंसलिंग सेल के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार से तीखी झड़प व नोकझोंक भी हुई। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रॉक्टोरिल बोर्ड के सदस्य भी पहुंच गए। इसके अलावा पुलिस फ ोर्स भी बुला ली गई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने छात्रों की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्रनेताओं ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि छोटी-छोटी गड़बडि़यों के कारण छात्रों को दाखिले से वंचित किया जा रहा है। गड़बड़ी के चलते 700 से अधिक अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त किया जा चुका है। निरस्त किए गए अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में हाई मेरिट है। इंटरनेट की गड़बड़ी के चलते प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हुए हैं उनको भी निरस्त कर दिया गया है। यहीं नहीं आवेदन निरस्त करने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को नहीं दी। सूचना के अभाव में छात्र गड़बडि़यों को दूर नहीं करा सके। इसके कारण काउंसलिंग सेल ने आवेदन ही निरस्त कर दिया। छात्रों ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक मौका दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दिग्वंत पांडेय, राहुल राज सहित कई छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें