फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: समर्थ पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी, 10 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट में हो रही देरी

Fri, 09 Oct 2026 12:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

समर्थ पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते काशी विद्यापीठ में 10 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट में देरी हो रही है। परिणाम जारी होने के बाद भी मार्कशीट नहीं मिल पा रही है। वाराणसी, चंदौली जिले के महाविद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending Videos
विज्ञापन

परिणाम जारी करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा संबंधी ब्योरा समर्थ पोर्टल से जुड़ी टीम को भी विवि की ओर से भेजा जा चुका है। इसके बाद भी अंक पत्र नहीं बन पा रहे हैं और परिणाम भी फंस गया। इसमें कुछ छात्रों ने परीक्षा देते समय अपनी कॉपी में नाम सही तरीके से नहीं भरा है, उनका परिणाम जारी करना भी मुश्किल हो रहा है। तीन दिन पहले ही इस समस्या को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन कर परीक्षा परिणाम जारी करने, मार्कशीट दिलवाने की मांग की थी।

परीक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम संबंधी सभी जरूरी अभिलेख तैयार करवाकर भेजा जा चुका है। कुछ खामियों की वजह से न तो मार्कशीट बन पा रहा है और न ही परिणाम जारी हो पा रहा है। दो बार विवि से दिल्ली में एक टीम भी भेजी गई थी। जो मार्कशीट पीडीएफ में समर्थ से भेजी गई हैं, उसमें भी खामियां हैं। इसके अलावा परिणाम भी जारी नहीं हो पा रहा है। लगातार संपर्क किया जा रहा है कि जल्द से जल्द परिणाम जारी किया जा सके। -दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें