फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ के पांच जिलों के केंद्रों पर परीक्षा के दिन मिलेगा पेपर, पढ़ें- पूरी जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 06:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विद्यापीठ के पांच जिलों के केंद्रों पर परीक्षा के दिन पेपर मिलेगा। यूजी, पीजी परीक्षा के लिए बने नोडल सेंटर से पेपर का वितरण होगा। यहीं पर लिखी कॉपियां भी जमा होंगी। 

 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुड़े वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों के विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा के दिन संबंधित परीक्षा केंद्रों को पेपर मिलेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से जिलेवार नोडल/संकलन केंद्र बनवाया गया है। हर दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद संकलन केंद्रों पर ही कॉपियों को जमा करना होगा। यहीं से कॉपियों को जांच के लिए विश्वविद्यालय लाया जाएगा।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ से जुड़े वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही में बने 223 केंद्रों पर यूजी-पीजी की सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में केवल दो दिन बचे हैं। ऐसे में परीक्षा विभाग ने केंद्रवार परीक्षार्थियों की सूची तैयार करा ली है। परीक्षा केंद्रों पर काॅपियां तो भेजवा दी गई हैं लेकिन जिलेवार बने नोडल सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर सेमेस्टर परीक्षा वाले दिन ही संबंधित जिले के केंद्रों पर पेपर भेजवाए जाएंगे। 

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र के साथ ही नोडल/संकलन केंद्र भी बनाया गया है। संबंधित केंद्र पर दोनों पालियों के पेपर उसी दिन सुबह मिलेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन दोनों पाली की लिखी कॉपियां जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन


किस जिले में हैं कितने संकलन केंद्र

  • वाराणसी 17
  • चंदौली 6
  • भदोही 4
  • मिर्जापुर 10
  • सोनभद्र 6
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में 16 से 22 तक होगी कोर्स वर्क की परीक्षा

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मनोविज्ञान विभाग में एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 16 से 22 दिसंबर तक होगी। इसके साथ ही प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 18 से 22 दिसंबर तक करवाई जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होंगी। 

अनुशासन, निष्ठा से सेवा, समर्पण की राह पर चलें स्काउट-गाइड-कुलपति
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को आयोजित भारत स्काउट और गाइड के प्रवेश शिविर में कुलपति ने युवाओं से अनुशासन, निष्ठा से सेवा और समर्पण की राह पर चलते रहने का आह्वान किया। कहा कि स्काउट प्रकृति प्रेमी होता है, वह हमेशा दूसरों की सहायता करता है और देश की सेवा करने के लिए तैयार रहता है।

काशी विद्यापीठ के अंबेडकर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि जीवन में अनुशासन, निष्ठा और सच्चाई का प्रकाश सदैव मार्गदर्शन करता रहे, इस दिशा में कार्य करते रहने की जरूरत है। मुख्यायुक्त प्रो. रमाकान्त सिंह ने बताया कि शिविर में स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल सिद्धांतों, नियमों, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, प्राथमिक चिकित्सा, आदि से परिचित कराया गया। विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें स्काउटिंग के सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुप्रयोग भी सिखाया गया। शिविर का संचालन रोवर लीडर डॉ. राजेन्द्र यादव, रेंजर लीडर डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त रितेशनी मिश्रा, डॉ. गोरखनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

शोध प्रवेश परीक्षा में आवेदन की तिथि बढ़ी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में शोध में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि चार दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले दो दिसंबर और 20 नवंबर अंतिम तिथि थी। अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें