फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने किए सात, विरोधियों के सारे प्रयास नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में चल रही सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरे दिन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय को 7-0 से एकतरफा शिकस्त दे दी। विद्यापीठ की टीम ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के गोल करने के सारे प्रयास नाकाम कर दिए। इसके अलावा गौतम बुद्ध विवि ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि को 8-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, और इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 5-3 से हराया।
विज्ञापन

तीसरे दिन कुल 11 मुकाबले होने थे लेकिन नौ ही खेले गए। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने एमआईटीएस ग्वालियर को 4-0 से, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा को 3-0 से हराया। शुआट्स प्रयागराज ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ को 2-0 से शिकस्त दी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ के मैदान पर नहीं पहुंचने पर मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय को वॉकओवर मिला। वहीं, आईआईटी कानपुर मैदान पर गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल को 7-0 से हराया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय को 4-1 से मात दी। वहीं, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें