फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पिंडरा की प्रज्ञा सिंह की टीम को ऑल इंडिया ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा के पूरारघुनाथपुर गांव की रहने वाली प्रज्ञा सिंह ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की महिला बास्केटबॉल टीम ने 15 नवंबर को आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 16 वर्षों बाद इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता का आयोजन त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला में किया गया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं नॉर्थ ईस्ट हिल्स यूनिवर्सिटी ने दूसरा और त्रिपुरा विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता से कुल चार टीमों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके गांव और परिवार में खुशी है। प्रज्ञा के छोटे बाबा रमेश कुमार सिंह का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान समर्थन देने वाले गांव के अंकित दुबे और अभिषेक दुबे सहित कई ग्रामीणों ने प्रज्ञा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें