फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vidyapith: विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब डिग्री के लिए नहीं काटने होंगे विश्वविद्यालय के चक्कर

Thu, 08 Sep 2022 10:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को डिग्री के लिए अब विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। विद्यार्थियों को उनकी डिग्री 
उनके महाविद्यालय से ही मिल जाएगी। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  विद्यार्थियों को अब डिग्रियां उनके महाविद्यालय से ही प्राप्त हो जाएंगी। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का चक्कर काटने से निजात मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2016 से 2021 तक पांच लाख से अधिक उपाधियों को तैयार कराया है और महाविद्यालयों को अपनी डिग्रियां ले जाने के लिए पत्र लिखा है। 

विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर व सोनभद्र के सभी संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों से औपचारिकता पूरी कर विश्वविद्यालय से उपाधियां ले जाने का सुझाव दिया गया है। कहा कि कालेजों द्वारा उपाधियां न ले जाने की स्थिति में संबद्ध कालेज के विद्यार्थियों को भी विश्वविद्यालय से ही उपाधियां दी जाएंगी। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए वर्ष 2012 से 2020 तक (नौ साल) की डिग्री डिजी लॉकर में भी अपलोड करा दी गई हैं। अब नैड (नेशनल एकाडमिक डिपाजिटर) पोर्टल से विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपाधि डाउनलोड भी कर सकते हैं। सत्र 2021-22 से यूजी-पीजी के अंतिम खंड के छात्रों से 200 उपाधि शुल्क व 100 रुपये डाक सहित अन्य खर्च जमा कराया जा रहा है। दीक्षा समारोह के बाद सभी विद्यार्थियों को उनके स्थायी पते पर पंजीकृत डाक से उपाधियां भेज दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें