फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में 16 पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए 16 पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। मेरिट में शामिल छात्र तीन दिनों के अंदर फीस जमा करके अपना दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि बीए की जनरल कैटेगरी की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसके अलावा बीकॉम, बीएफए, बीए एलएलबी, बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन, एमए पॉलिटिकल साइंस, सोशियालॉजी, साइकोलॉजी, एमकॉम, एमएफए, एमए जर्नलिज्म एंड मास कॉम, पीजीडीसीए, एमम्यूज, एमए-एमएससी मैथ, एमएससी बॉटनी और डिप्लोमा इन सिंगिंग की सभी वर्गों की मेरिट जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिए सूचना भेज दी गई है। छात्रों के अभिलेखों के भौतिक सत्यापन के बाद संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें