फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शुल्क में बढ़ोत्तरी के आदेश का किया संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं के शुल्क में बृहस्पतिवार को फिर से संशोधन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नया शुल्क लागू कर दिया। अब स्नातक छात्रों को नौ सौ, परास्नातक को एक हजार और व्यावसायिक पाठ्यक्रम को 15 सौ रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

छात्रों के दबाव में काशी विद्यापीठ प्रशासन ने छह जून को जारी आदेश वापस ले लिया था। इसके बाद 10 जून को संशोधित फीस का आदेश जारी किया गया। इसमें जिस फीस का आदेश जारी किया गया था यह पूर्व सत्र 2018-19 में लगी फीस से ज्यादा थी। मामले की जानकारी होने पर विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल ने पुराने अभिलेखों को प्रस्तुत करते हुए अपना विरोध जताया। कुलसचिव ने विद्यार्थी परिषद की शिकायत पर जब जांच की तो पता चला कि आदेश ही गलत जारी हो गया है।
एबीवीपी के महानगर मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र ने बताया कि 10 जून को जारी आदेश छात्रों के साथ छलावा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि का आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन फीस पुरानी वाली नहीं लागू की थी। इस दौरान अश्वनी जैसवाल, कुंदन मिश्रा, गौरव मालवीय, यश दुबे, गौरव राय और अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें