मातृभाषा बढ़ाती है आत्मविश्वास
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नसीहत देते हुए कहा कि जब विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में पढ़ता है तब उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। एनईपी में मातृभाषा पर जोर दिया गया है लेकिन अब भी लोग अंग्रेजी नहीं छोड़ रहे। माई भारत एप पर अब तक दो करोड़ से ज्यादा युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं। समाज के हर वर्ग से एक लाख युवा नेताओं का निर्माण किया जाएगा।
पीएम के कैच द रेन को बढ़ावा दें
राज्यपाल ने कहा कि काशी विद्यापीठ देश की नई शिक्षा नीति का अनुसरण करते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धति और डिजिटल आधुनिक तकनीक को जोड़ रहा है। अपील की कि प्रधानमंत्री के वर्षा जल संरक्षण अभियान कैच द रेन को बढ़ावा दें। जल संरक्षण करें, वृक्ष लगाएं। यह प्रयास जन आंदोलन बनेगा। भारत में ऋषि मुनियों के अमूल्य पांडुलिपि के रूप में ज्ञान, विज्ञान अनुसंधान के धरोहर हैं, जिसे डिजिटल किया जा रहा है।