फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: आठ को होने वाला दीक्षांत समारोह टला, अब नई तिथि का इंतजार

Wed, 05 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 40वें दीक्षांत समारोह को अब नई तिथि का इंतजार है। फिलहाल आठ सितंबर को अब काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह अगली तिथि तक के लिए टाल दिया गया है। मुख्य अतिथि से स्वीकृति न मिल पाने की वजह से फिलहाल इसे आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि दीक्षांत समारोह जल्द से जल्द कराए जाने का प्रयास है। 
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह आठ सितंबर को प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर विद्यापीठ प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को आमंत्रित किया गया था। कुलपति प्रो. टीएन सिंह का कहना है कि उपराष्ट्रपति की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। इस लिहाज से दीक्षांत की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।

उधर, दीक्षांत समारोह की तैयारियों के मद्देनजर मानविकी संकाय परिसर में दीक्षांत पंडाल बनना शुरू हो गया था। गोल्ड मेडलिस्ट की सूची के साथ टॉप टेन की सूची भी जारी कर दी गई थी। हालांकि कुछ पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची अभी जारी नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगली तिथि तक जो पाठ्यक्रम बचे रह गए हैं, उनकी सूची जारी कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के निरीक्षण में कर्मचारी अनुपस्थित, नोटिस  

- फोटो : अमर उजाला
 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय और छात्र अधिष्ठाता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। पिछले निरीक्षण के दौरान भी वो कर्मचारी अनुपस्थित था। कुलपति ने कर्मचारी को नाटिस देने का निर्देश दिया।

कुलसचिव की ओर से कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा है। उधर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में निरीक्षण के दौरान कक्षाएं चल रही थीं। लैब के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने शिक्षकों से प्रैक्टिकल कराने के निर्देश दिए। कहा कि थ्योरी के साथ विद्यार्थियाें को अनिवार्य रूप से प्रैक्टिकल कराया जाए। इसके लिए लैब की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें