Varanasi News: काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। बीए समेत स्नातक में पांच कोर्स, पीजी में एक कोर्स में टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह में पदक पाने वालों की सूची विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जारी की गई। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक कोर्स में सर्वोच्च अंक पाने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 65 नाम हैं। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मनाया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा की ओर से टॉप 10 मेधावियों की सूची जारी कर इस पर 18 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक आपत्ति मांगी गई हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने इस सूची को संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, पाठ्यक्रम प्रभारी के साथ ही वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के कॉलेजों के प्राचार्यों को भी भेजा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अगर कोई आपत्ति हो तो उसको परीक्षा गोपनीय विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है।