फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vidyapith Convocation: 65 मेधावियों को मिलेंगे 76 पदक, 49 छात्राओं को स्वर्ण, ये रही लिस्ट

Sat, 31 Dec 2022 07:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षांत समारोह शनिवार को गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित है। शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इसके बाद दीक्षांत समारोह के रिहर्सल के दौरान मेधावियों को उपाधि भी प्रदान की गई।
 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 44वें दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को 76 स्वर्ण पदक मिलेंगे। स्नातक में बीकॉम की आंचल राय और स्नातकोत्तर में एमबीए की छात्रा निष्ठा द्विवेदी सर्वोच्च अंक हासिल कर ओवरऑल टॉपर बनी हैं। कार्यपरिषद ने 85737 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक और शोध की उपाधि देने पर मुहर लगा दी है। सर्वाधिक स्वर्ण पदकों पर आधी आबादी का कब्जा है। 65 मेधावियों में 49 छात्राएं हैं। 

विज्ञापन

काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षांत समारोह शनिवार को गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित है। शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इसके बाद दीक्षांत समारोह के रिहर्सल के दौरान मेधावियों को उपाधि भी प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 63 मेधावियों को 74 पदक और दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इसमें 48 छात्राएं व 17 छात्र शामिल हैं। 

स्नातक के मेधावी
आंचल राय (दो मेडल), रूपा मौर्या, जागृति मिश्रा, अंजली विश्वकर्मा, दृष्टि दीक्षित व सुमन कुमारी, दिव्यांशी पांडेय, राहुल सिंह, दीक्षा शर्मा, जान्हवी खन्ना (दो मेडल), अर्पिता कुमारी, अभिषेक आनंद, तृप्ति सिंह, श्रेया जायसवाल, मोहम्मद अफजल, रश्मि शर्मा, अर्चना कुमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
स्नातकोत्तर के मेधावी
निष्ठा द्विवेदी (तीन मेडल), सुनीता कुशवाहा (दो मेडल), नूर सबा, सिंटू सोनी, सौमी मंडल, रवि गौर, साकांक्षा प्रिया, खुशी श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, शशि मौर्या व रचना, शैलेश कुमार मिश्रा, युसरा नदीम, जुल्फा तबस्सुम व आकृति, सुष्मिता सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जया पटेल, नेहा गोयल, स्निग्धा परिहार, छाया देवी, शिवानी गुप्ता, सावन कुमार, शुभम जैन, रिशु कुमार गुप्ता (दो मेडल), सुधांशु शेखर मिश्रा, प्रज्ञा (दो मेडल), पूर्णिमा राय, नीरज कुमार, शबीना खातून (दो मेडल), आकांक्षा सिंह (दो मेडल), पुष्पलता मिश्रा, प्रतिमा सिंह, इंद्रजीत विश्वकर्मा, प्राची पाठक, प्रगति द्विवेदी, शिवांगी मिश्रा, भाव्या पांडेय, जमुना यादव, प्रज्ञा दुबे, श्रृंखला दुबे, काजल मिश्र (दो मेडल), पूनम भारती, तहनीयत अंसारी, प्रिया सिंह, प्रियंका सेठ। 
दो उत्कृष्ट खिलाड़ी किक बाक्सिंग में मुस्कान बिजलानी व तीरंदाजी में सौरभ मौर्या। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें