फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट से ना कराएं परीक्षा, बहाल हो पुरानी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ओएमआर शीट से परीक्षा कराने पर छात्रों में आक्रोश है। वहीं छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस को भी कम करके पुरानी फीस व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया है कि उनकी मांगें पांच दिन में नहीं मानी गईं तो वह प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री दिग्वंत पांडेय, अनिता यादव और छात्रों के दल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रनेताओं ने मांग की है कि छात्रों की परीक्षाएं ओएमआर सीट से न कराई जाएं। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी होगी। इसके बारे में अभी तक कोई दिशा-निर्देश भी नहीं जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसके कारण विद्यार्थी बढ़ी हुई फीस जमा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगों को पांच दिन में पूरा नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें