फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में यूजी-पीजी में मेरिट से होंगे दाखिले, अगले सप्ताह से आवेदन ऑनलाइन होंगे शुरू

Fri, 10 Apr 2026 01:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में यूजी-पीजी में मेरिट से दाखिले होंगे। नए सत्र में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में यूजी और पीजी के पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिले होंगे। प्रोफेशनल कोर्स में विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। नए सत्र में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। प्रवेश समिति की बैठक में आवेदन की तिथि पर फाइनल मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से दो चरण में चलने वाली आवेदन की प्रक्रिया के पहले चरण में स्नातक, व्यावसायिक कोर्स में आवेदन शुरू होंगे। इसके बाद स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश विवरणिका भी तैयार हो गई है। इसमें कोर्सवार सीट की संख्या, नए पाठ्यक्रम शुरू करने से जुड़ी सभी जानकारियां होंगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बनाई गई कमेटी के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस साल यूजी और पीजी में मेरिट के अनुसार प्रवेश करने के फैसले के बाद अब ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का अभ्यर्थियों को इंतजार है। हालांकि, यूपी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी होने के आसार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में ऑनलाइन आवेदन की तिथि के साथ-साथ काउंसिलिंग, हॉस्टल आवंटन सहित अन्य प्रक्रिया पर भी फैसला हो जाएगा। 

अब तक विश्वविद्यालय की ओर से जो प्रस्तावित तिथि जारी की गई है, उसमें स्नातक और व्यावसायिक कोर्स के लिए 11 अप्रैल से जबकि स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स के लिए एक मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने हैं। 

इसे भी पढ़ें; आसान होगा सफर: वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा एयर की नई उड़ान शुरू, पहले दिन गए 165 यात्री

समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार यूजी और पीजी में मेरिट से प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा प्रोफेशनल कोर्स में नियमानुसार प्रवेश परीक्षा कराए जाने की तैयारी चल रही है। आवेदन की तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अंतिम फैसला प्रवेश समिति में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें