फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: पीजी के 17 कोर्स में 8 दिन तक काउंसिलिंग, स्थल पर ही मिल जाएगा परिचय पत्र; लाइब्रेरी कार्ड

Tue, 11 Aug 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विद्यापीठ में पीजी के 17 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आठ दिन तक काउंसिलिंग चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही मौके पर परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अलग से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में पीजी के 17 कोर्स में दाखिले के लिए 13 अगस्त से काउंसिलिंग शुरू होगी। 20 अगस्त तक चलने वाली काउंसिलिंग के लिए विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इन दिनों स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। इस बीच सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके अनुसार 13 अगस्त से एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) सहित 17 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग शुरू होगी। 

Trending Videos

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 13 अगस्त को बीकॉम (पेड सीट), एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार), एमएससी(केमिस्ट्री), एमए/एमएससी(भूगोल) की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही 14 अगस्त को एमए/एमएससी(सांख्यिकीय), बीए (पेड सीट), एमए (मास कम्युनिकेशन),एमएससी(बॉटनी), 18 अगस्त को एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए अंग्रेजी,एमए हिंदी की काउंसिलिंग होगी। 

कुलसचिव ने बताया कि 19 अगस्त को एमएस डब्ल्यू, एमए इतिहास, एमए समाजशास्त्र और 20 अगस्त को एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी जन्तु विज्ञान, एमकॉम, एमएफए (पेंटिंग), एमएफए (अप्लाइड आर्ट्स) व एमएफए (स्कल्पचर) की काउंसिलिंग आयोजित है। काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर बने काउंटर पर ऑनलाइन फीस जमा करना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करता है तो उसकी दावेदारी को निरस्त मानते हुए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र में 16 तक ले सकेंगे दाखिला
काशी विद्यापीठ के इग्नू अध्ययन केंद्र में संचालित समाज कार्य, ज्योतिष, हिंदी, दर्शन, संस्कृत, हिंदू स्टडीज एवं भगवत गीता आदि पाठ्यक्रमों में नए सत्र में 16 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकेगा। समन्वयक डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की वेबसाइट से ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को क्षेत्रीय केंद्र कोड 48 (वाराणसी) और इग्नू अध्ययन केंद्र 48046 (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें