फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में जुलाई में मनेगा 48वां दीक्षांत समारोह, राजभवन के निर्देश के बाद शुरू हुई तैयारी

Tue, 21 Apr 2026 10:51 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह जुलाई में मनाया जाएगा। राज्यपाल की ओर से पिछले दिनों हुई एक बैठक में समय से प्रवेश, परीक्षा, परिणाम जारी करने के साथ ही जुलाई में दीक्षांत समारोह मनाने को निर्देशित किया था। 
 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 48वां दीक्षांत समारोह जुलाई में मनाया जाएगा। राजभवन के निर्देश के बाद विवि में तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी तिथि पर फैसला होना बाकी है लेकिन परीक्षा विभाग की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम को हर हाल में जून महीने तक जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से पिछले दिनों हुई एक बैठक में समय से प्रवेश, परीक्षा, परिणाम जारी करने के साथ ही जुलाई में दीक्षांत समारोह मनाने को निर्देशित किया था। 

हाल ही में एक पत्र भी कुलपतियों को जारी किया गया था। समय से समारोह मनाने से विद्यार्थियों को पदक, उपाधि लेने में भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

राज्यपाल के निर्देश के बाद काशी विद्यापीठ में जुलाई में समारोह के मनाए जाने संबंधी तैयारी चल रही है। काशी विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि जुलाई महीने में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं कराकर समय से मूल्यांकन पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें