फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास कर सकते हैं पीएम, कई शहरों के लोगों को मिलेगा लाभ

Tue, 21 Apr 2026 10:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पीएम मोदी 29 अप्रैल को काशी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास कर सकते हैं। इस अस्पताल के बनने से पूर्वांचल के चार जिलों समेत बिहार और झारखंड के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का कायाकल्प होने वाला है। अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि आगामी 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके सुपर स्पेशियलिटी बनने से पूर्वांचल के चार जिलों, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर समेत बिहार और झारखंड के लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


एसआईसी के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त वित्त पोषण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत इस परियोजना के लिए 315.48 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में 318 बेड की क्षमता वाले इस पुराने अस्पताल के स्थान पर अब 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय बनाया जाएगा। 

पीडब्ल्यूडी द्वारा इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन मोड पर इसकी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसकी कंसल्टेंसी जिम्मेदारी ‘मदर्स प्राइड, लखनऊ’ को सौंपी गई है।अस्पताल परिसर में दो मुख्य इमारतें होंगी। 
विज्ञापन


मुख्य अस्पताल भवन जी+8 मंजिला होगा, जिसमें दो बेसमेंट (बी-1 और बी-2) होंगे। डॉक्टरों और कर्मियों के लिए जी+14 मंजिला एक आधुनिक आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; सुविधा: विश्वनाथ मंदिर और घाटों के आसपास बनाए जाएंगे डिजिटल लगेज लॉकर, पर्यटक सुरक्षित रख सकेंगे सामान
विज्ञापन


अस्पताल में प्रवेश और निकासी के लिए दो अलग-अलग गेट होंगे। तंग जगह में बेहतर प्रबंधन के लिए यहां अत्याधुनिक स्टैक पार्किंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे हाइड्रोलिक लिफ्ट के माध्यम से 600 वाहनों को एक के ऊपर एक पार्क किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें