पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने खिताब जीता। दूसरे स्थान पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीम रही। तीसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान तथा चौथे स्थान पर उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने कब्जा किया।
मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने विजेता टीमों को कप व मेडल प्रदान किया। यह पहला मौका है जब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालयी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समापन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव द्विवेदी ने की। स्वागत पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालयी कबड्डी आयोजन सचिव डॉ. नलिनी श्याम कामिल तथा धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया।
संचालन डॉ. कुंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुशील कुमार गौतम, डॉ. संतोष कुुमार, डॉ. सैयद दुलारे हुसैन, डॉ. राधेश्याम राय, बीना, डॉ. विजय कुमार राय, डॉ. अमरेंद्र्र कुमार सिंह (संयुक्त आयोजन सचिव), डॉ. सुमन ओझा, अरविंद सिंह, अजय नाथ त्रिपाठी, अमित कुमार गौतम, रमेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहेे।