फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विद्यापीठ के छात्र को गोली मारी, पुलिस खंगाल रही सीसी कैमरों की फुटेज

Mon, 15 Mar 2021 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह मुहल्ले में रविवार की रात कहासुनी के बाद बाइक सवार एक बदमाश ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र रोहित यादव (22) को गोली मार दी। आननफानन रोहित को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर चौक और चेतगंज थाने की पुलिस घटनास्थल के समीप की एक दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी को चिन्हित करने में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह निवासी दूध व्यापारी सुधाकर यादव का बेटा रोहित यादव काशी विद्यापीठ में एमए (समाजशास्त्र) फाइनल ईयर का छात्र है। रोहित के अनुसार वह अपने दोस्त विष्णु केशरी के साथ मोपेड से घर से बाहर निकला था। घर से थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार नशे में धुत दो लोगों ने उसे रोंक कर कहा कि हमारी तरफ घूर कर मत देखो, नहीं तो आंख निकाल लेंगे।

इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो बाइक सवार एक युवक ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी। असलहे से निकली गोली रोहित की दायीं जांघ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुन कर पार्षद अविनाश यादव भाग कर मौके पर आए और रोहित को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें