फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के छात्र को गोली मारने में कोतवाली क्षेत्र के एक बदमाश पर शक

Tue, 16 Mar 2021 01:26 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस और घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में रविवार की रात बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। बाग बरियार सिंह मोहल्ला निवासी और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र रोहित यादव (22) को गोली मारने की घटना में पुलिस को कोतवाली क्षेत्र के एक बदमाश पर शक है। मनबढ़ किस्म के इस बदमाश की पुलिस को एक अरसे से तलाश है और हत्या जैसी गंभीर किस्म की कई आपराधिक घटनाओं में वह शामिल रहा है। वहीं, रोहित ने किसी से भी रंजिश या विवाद से इनकार किया है। चेतगंज थाने की पुलिस की दो टीमें बदमाश की तलाश के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन


चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह निवासी रोहित काशी विद्यापीठ में एमए (समाजशास्त्र) अंतिम वर्ष का छात्र है। रोहित शनिवार की रात अपने दोस्त विष्णु केशरी के साथ मोपेड से घर से बाहर निकला था। थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार नशे में धुत दो लोगों ने उसे रोक लिया। इसी को लेकर कहासुनी हुई तो बाइक सवार एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी।

 

गोली रोहित की दायीं जांघ में लगी। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि छात्र के अनुसार उसकी किसी से रंजिश नहीं है। संदिग्ध गतिविधियों वाले कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। एक बदमाश पर शंका है और उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
किस थाने की घटना उलझन में रही पुलिस, एसपी सिटी ने किया स्पष्ट

विज्ञापन

रोहित यादव को जहां गोली मारी गई वह जगह चौक और चेतगंज थाने की सीमा पर है। इसे लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति रही। कोई कह रहा था कि चौक थाना अंतर्गत चौछठवा में गोली मारी गई है तो कोई कह रहा था कि चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह में गोली मारी गई है। पुलिसकर्मी भी इसे लेकर खासी उलझन में दिखे। एसपी सिटी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वारदात को बाग बरियार सिंह मोहल्ले में अंजाम दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें